जनवरी 1, 2026 8:30 अपराह्न

printer

अमरीकी सेना के दो नौकाओं पर हमले में उनमें सवार 5 लोग मारे गए

अमरीकी सेना के दो नौकाओं पर हमले में उनमें सवार पांच लोग मारे गए हैं। इन नौकाओं में  कथित तौर पर मादक पदार्थ ले जाने का आरोप था। हालांकि अमरीकी दक्षिणी कमान ने यह नहीं बताया कि ये ताज़ा हमले कहाँ किए गए। अमरीका द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन जहाजों को निशाना बनाने के एक दिन बाद यह हमला किया गया। ट्रंप प्रशासन ने इन कार्रवाईयों को कथित तस्करों के साथ एक गैर-अंतर्राष्ट्रीय सशस्त्र संघर्ष बताया है। हालांकि कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इन हमलों से ऐसे संघर्षों को नियंत्रित करने वाले कानूनों का उल्लंघन हो सकता है।