अमरीकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट आतंकी गुट को निशाना बनाते हुए हवाई हमले करने का दावा किया है। इस्लामिक स्टेट के खिलाफ पिछले वर्ष दिसम्बर से शुरू इस अभियान में सीरियाई सुरक्षा बल अमरीका का साथ दे रहे हैं।
इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों द्वारा सीरिया में अमरीकी सैनिकों के मारे जाने के बाद यह अभियान शुरू किया गया है। अमरीकी सेना ने बताया कि 13 दिसम्बर की घटना में दो अमरीकी सैनिकों के अलावा एक भाषांतरकार भी मारा गया था।