अमरीकी सुप्रीम कोर्ट ने आज पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर अज्ञात अवैध बंदूकों को लक्षित करने वाले संघीय विनियमन को बरकरार रखा है। इस विनियमन का उद्देश्य इन बंदूकों पर नकेल कसना था जिनका उपयोग देश भर में हो रहे अपराधों में बढ़ गया है।
न्यायाधीशों ने 7-2 से निचली अदालत के फैसले को पलट दिया, तथा अवैध बंदूक के पार्ट्स और किटों पर एटीएफ-2022 के नियम को बरकरार रखा। इस तरह के अवैध बंदूक उत्पाद आम तौर पर ऑनलाईन खरीदे जाते हैं। इन्हें घर पर तुरंत एसेम्बल किया जा सकता है। इन बंदूकों पर किसी तरह के सीरियल नम्बर नहीं होते हैं।