अमरीकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का बिग ब्यूटीफुल बिल पारित कर दिया है। इस विधेयक के पक्ष में 51 और विरोध में 49 मत पड़े। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे रिपब्लिकन पार्टी की बड़ी जीत बताया है।
यह विधेयक कर और खर्चों में कटौती से जुड़ा है। इस विधेयक में सेना और सीमा सुरक्षा पर खर्च बढ़ाने का प्रावधान है, ताकि अवैध प्रवासियों के अमरीका में प्रवेश पर रोक लगाई जा सके।