फ़रवरी 11, 2026 7:24 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जैमीसन ने भारत को बताया अमरीका के लिए चीन से बेहतर विकल्प

अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जैमीसन ग्रीर ने भारत को अमरीका की कंपनियों के लिए चीन से बेहतर और एक व्यवहार्य विकल्प बताया है। भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौते पर आशा व्यक्त करते हुए, ग्रीर ने कहा कि भारत इसके लिए प्रतिबद्ध है और अमरीका ने भी व्यापार के लिए अपनी कुछ प्रतिबद्धताओं का विस्तार करना शुरू कर दिया है।

 

उन्होंने कहा कि पहले से ही कुछ डिजिटल सेवा करों को वापस ले लिया गया है, जिनसे दोनों देश प्रभावित थे। श्री ग्रीर ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण समझौता होने जा रहा है, और इसका प्रभाव आने वाले कई वर्षों तक महसूस किया जाएगा।