अप्रैल 9, 2025 6:12 अपराह्न

printer

अमरीकी वरिष्ठ अधिकारी वाइस एडमिरल शोशाना चैटफील्ड बर्खास्त

अमरीकी रक्षामंत्रालय ने कहा है कि नाटो में नियुक्त वरिष्ठ अधिकारी वाइस एडमिरल शोशाना चैटफील्ड को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्हें नेतृत्व क्षमता में विश्वास की कमी के कारण हटाया गया है। चैटफील्ड वर्ष 2023 से नाटो में अमरीकी सैन्य प्रतिनिधि थी। उनका नौसेना में एक विशिष्ट करियर रहा है। वे नौसेना युद्ध कॉलेज की अध्यक्ष के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला हैं।

    इस बीच, अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पहली महिला एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी को भी पद से हटाने की घोषणा की है। इससे पहले इस वर्ष जनवरी में तटरक्षक बल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला लिंडा फगन को डॉनल्‍ड ट्रम्प के पदभार संभालने के तुरंत बाद बर्खास्त कर दिया गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला