फ़रवरी 20, 2026 8:13 अपराह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति ने ईरान से कहा, उसे अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करना होगा, अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान से कहा है कि उसे अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करना होगा, अन्यथा उसे परिणाम भुगतने होंगे। ट्रंप ने इसके लिए 10 से 15 दिनों की समय सीमा भी तय की। इसके जवाब में ईरान ने क्षेत्र में स्थित अमरीकी ठिकानों पर हमले की धमकी दी। मध्य पूर्व में अमरीका द्वारा बड़े पैमाने पर सैन्य जमावड़े के के साथ व्यापक युद्ध की आशंकाएं बढ़ गई हैं।

ट्रंप ने कहा कि तनावपूर्ण गतिरोध समाप्त करने के लिए ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है, लेकिन उन्होंने तेहरान से परमाणु समझौते पर एक सार्थक सहमति बनाने की मांग की। जून में किए गए अमरीकी हवाई हमलों के बारे में उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु क्षमता पूरी तरह से नष्ट हो गई है। इस बीच, ईरानी और अमरीकी वार्ताकार मंगलवार को हुई मुलाकात में मार्गदर्शक सिद्धांतों पर सहमत हुए। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि दोनों पक्ष कुछ मुद्दों पर अभी सहमत नहीं हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला