जून 9, 2025 11:46 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का 12 देशों के नागरिकों के अमरीका में प्रवेश पर प्रतिबंध का आदेश आज से लागू

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का 12 देशों के नागरिकों के अमरीका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश आज से लागू हो जाएगा। नवीनतम यात्रा प्रतिबंध से अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन प्रभावित होंगे। बुरुंडी, क्यूबा, ​​लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला सहित सात अन्य देशों के लोगों का प्रवेश आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

 

 

ट्रम्प प्रशासन ने प्रतिबंध के कारणों के रूप में आतंकवाद, सत्यापन पहचान खराबी, वीजा की अवधि से अधिक दिनों का प्रवास और अपर्याप्त आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर चिंताओं का हवाला दिया है। कार्यकारी आदेश के समान यह आदेश, राष्ट्रपति की घोषणा के माध्यम से जारी किया गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला