अक्टूबर 28, 2025 4:36 अपराह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जापानी आत्मरक्षा बलों को उनके एफ-35 लड़ाकू विमानों के लिए मिसाइलों की पहली खेप की आपूर्ति को मंज़ूरी दे दी है

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जापानी आत्मरक्षा बलों को उनके एफ-35 लड़ाकू विमानों के लिए मिसाइलों की पहली खेप की आपूर्ति को मंज़ूरी दे दी है। योकोसुका नौसैनिक अड्डे पर जापानी प्रधानमंत्री के साथ यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन पर सवार अमरीकी सैनिकों को संबोधित करते हुए श्री ट्रम्प ने कहा कि अमरीका और जापान के बीच गठबंधन सबसे महत्‍वपूर्ण संबंधों में से एक है। उन्‍होंने कहा कि यह रिश्ता पहले से और अधिक मज़बूत होगा। प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि दोनों देश इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाथ मिलाएंगे। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला