सितम्बर 4, 2025 12:30 अपराह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- यूक्रेन युद्ध रोकने की योजना पर पुतिन के जवाब से असंतुष्ट रहा तो मॉस्को पर नए प्रतिबंध लगा सकते हैं

 
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को यूक्रेन में संघर्ष के संबंध में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिए गए अपने संदेश के बारे में पूछे जाने पर चेतावनी जारी की। ट्रम्प ने कहा कि अगर वह यूक्रेन युद्ध को रोकने की योजना पर पुतिन के जवाब से असंतुष्ट हैं, तो मॉस्को पर नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
 
 
ट्रम्प की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पुतिन बुधवार को चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ एक भव्य सैन्य परेड में शामिल हुए थे। क्रेमलिन नेता ने अपना रुख दोहराया कि अगर शांति समझौता नहीं हुआ तो मॉस्को यूक्रेन में अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला