जनवरी 29, 2025 2:21 अपराह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बैठक के लिए किया आमंत्रित

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अगले सप्‍ताह व्हाइट हाउस में बैठक के लिए आमंत्रित किया है। श्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह अगले महीने की 4 तारीख को अमरीकी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

 

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच इजरायल और उसके पड़ोसी देशों में शांति बहाली पर चर्चा करने की उम्‍मीद है। श्री ट्रम्प के कार्यभार संभालने के बाद श्री नेतन्याहू व्हाइट हाउस का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेता होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला