दिसम्बर 29, 2025 2:04 अपराह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता के लिए रूस के और यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ त्रिपक्षीय बैठक करने की इच्छा जाहिर की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ त्रिपक्षीय बैठक करने की इच्छा जाहिर की है।

 

कल मार-ए-लागो में श्री ज़ेलेंस्की के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक के बाद अमरीका के राष्ट्रपति ने कहा कि श्री पुतिन शांति वार्ता का समर्थन करते हैं। श्री ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने प्रस्तावित 20-सूत्रीय शांति योजना, सुरक्षा गारंटी और संघर्ष को समाप्त करने के लिए संभावित क्षेत्रीय समझौतों पर चर्चा की। ट्रम्प ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार शांति समझौते के लिए उनकी कोई समय सीमा नहीं है, उनकी प्राथमिकता युद्ध को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि वार्ता में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति समझौता भी बहुत करीब है।