नवम्बर 18, 2025 4:59 अपराह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने संकेत दिया कि वे वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने संकेत दिया कि वे वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वेनेज़ुएला में अमरीकी सैनिकों की तैनाती का विकल्प अभी भी खुला है। श्री ट्रम्प ने कहा कि वाशिंगटन को वेनेज़ुएला के प्रवास से जुड़े सुरक्षा खतरे का समाधान करना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब मादुरो ने अपने साप्ताहिक टेलीविज़न संबोधन में सीधी बातचीत के लिए अपनी तत्परता व्यक्त की। मादुरो ने कहा कि वेनेज़ुएला स्थिर है और अमरीकी अधिकारियों के साथ खुले तौर पर बातचीत करने को तैयार है। अमरीका ने वेनेज़ुएला और मेक्सिको में कथित तौर पर सक्रिय नेटवर्कों को निशाना बनाकर चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियानों का हवाला देते हुए कैरिबियन में सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। हाल के अमरीकी हमलों में कई वेनेज़ुएला के नाव चालक दल मारे गए हैं। मादुरो ने त्रिनिदाद और टोबैगो में हाल ही में हुए अमरीकी सैन्य अभ्यास की निंदा की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला