अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने आज जापान की राजधानी तोक्यो में व्यापार और महत्वपूर्ण खनिजों पर दो बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पहले समझौते के अंतर्गत अमरीका में साढ़े पांच सौ अरब डॉलर के जापानी निवेश के बदले जापानी निर्यात पर 15 प्रतिशत टैरिफ लागू होगा। दूसरे समझौते ने खनन और प्रसंस्करण में मज़बूत सहयोग द्वारा महत्वपूर्ण और दुर्लभ-पृथ्वी खनिजों की आपूर्ति के लिए एक तंत्र स्थापित किया है। ट्रंप अपनी पांच दिन की एशिया यात्रा के दूसरे चरण में जापान में हैं। इससे पहले, उन्होंने मलेशिया में 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। इस दौरान कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर भी किये गए थे।
Site Admin | अक्टूबर 28, 2025 11:03 पूर्वाह्न
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने टोक्यो में दो बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए