फ़रवरी 22, 2026 11:47 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप 24 फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण देंगे

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप इस महीने की 24 तारीख़ को अमरीकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। यह उनके दूसरे कार्यकाल का पहला स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण होगा। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब अमरीकी संसद में राजनीतिक सरगर्मी तेज़ है।

इन दिनों अमरीका में, मिनियापोलिस में आइस कर्मियों द्वारा दो अमरीकी नागरिकों की हत्या, राष्ट्रपति ट्रंप की आर्थिक नीतियों को लेकर मतदाताओं की चिंता, सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप टैरिफ को रद्द किया जाना और लगातार जारी महंगाई के कारण आक्रोश का माहौल है।

आइस का गठन तस्करी, जालसाजी और सीमा-पार धन के अवैध कारोबार से निपटने के लिए किया गया है।

संभावना है कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने भाषण में आगामी एजेंडा की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। वे अपने दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों को भी उजागर करेंगे, जिनमें 2017 की कर कटौती को स्थायी बनाना, सरकार का आकार कम करना और अवैध सीमा पार पर रोक लगाना शामिल हैं।

कांग्रेस में राष्ट्रपति के संबोधन को व्यापार, आव्रजन, रक्षा और विदेश नीति की प्राथमिकताओं से जुड़े संकेतों के लिए पर अहम माना जाता है।

                                      

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला