अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन व्हाइट हाउस में आज शाम भारतीय और अमरीकी नागरिकों के साथ राष्ट्रपति के रूप में अपनी आखिरी दिवाली मनाएंगे। यह त्योहार भारतीय और अमरीकी समुदाय के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है।
व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति पिछले वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए ब्लू रूम में दीया जलाएंगे। इसके बाद वह भारतीय-अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित करेंगे।