जनवरी 18, 2026 8:58 अपराह्न

printer

अमरीकी प्रशासन ने 60 देशों को मसौदा चार्टर भेजा

अमरीकी प्रशासन ने 60 देशों को मसौदा चार्टर भेजा है, जिसमें तीन साल से अधिक की सदस्यता बनाए रखने के लिए एक अरब डॉलर नकद देने का आह्वान किया गया है। इसमें प्रत्येक सदस्य देश चार्टर के लागू होने से अधिकतम तीन साल के लिए ही कार्य करेगा। 
 
 
इससे पहले, अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने 20 सूत्री शांति योजना के दूसरे चरण का नेतृत्व करने के लिए एक नए शांति बोर्ड के सदस्यों की घोषणा की है। बोर्ड का उद्देश्य गजा में शासन, क्षेत्रीय सहयोग, पुनर्निर्माण, निवेश, वित्तपोषण और दीर्घकालिक स्थिरता के प्रयासों की निगरानी करना है। प्रमुख सदस्यों में अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अन्य शामिल हैं।
 
 
ट्रम्प शांति बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। वहीं, वरिष्ठ सलाहकार आर्य लाइटस्टोन और जोश ग्रुएनबाम रणनीति और संचालन का प्रबंधन करेंगे।