फ़रवरी 25, 2026 7:46 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी दूतावास ने पहली बार वेस्ट बैंक में इजरायली बस्तियों में पासपोर्ट सहायता सहित व्यक्तिगत कांसुलर सेवाएं शुरू करने की घोषण की

यरूशलेम स्थित अमरीकी दूतावास ने पहली बार वेस्ट बैंक में इजरायली बस्तियों में पासपोर्ट सहायता सहित व्यक्तिगत कांसुलर सेवाएं शुरू करने की घोषण की है। दूतावास ने यह भी कहा कि आने वाले महीनों में इजरायली बस्ती बीटर इलिट में भी इसी तरह की सेवा शुरू करने की योजना है, जो इन सेवाओं को सभी अमरीकियों तक पहुंचने के प्रयासों का हिस्सा है।

अमरीकी दूतावास इससे पहले रामल्लाह और वेस्ट बैंक के अन्य फिलिस्तीनी शहरों में कांसुलर सेवाएं शुरू कर चुका है। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने इस कदम का स्वागत किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला