अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अंतरिक्ष में अमरीकी प्रभुत्व को मजबूत करने और पृथ्वी से परे राष्ट्रीय सुरक्षा, वाणिज्यिक और तकनीकी क्षमताओं के विस्तार के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इस आदेश का शीर्षक अमरीकी अंतरिक्ष श्रेष्ठता सुनिश्चित करना है।
इसमें अंतरिक्ष नेतृत्व को राष्ट्रीय शक्ति, आर्थिक विकास और सुरक्षा के केंद्र में रखते हुए, संघीय एजेंसियों को अमरीका के साथ तालमेल बिठाने के लिए अपनी नीतियों, खर्चों और नियमों को संरेखित करने का निर्देश दिया गया है।
नई नीति के अन्तर्गत, अमरीका 2028 तक नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम के माध्यम से चंद्रमा पर मानव वापसी को प्राथमिकता दे रहा है। निर्देश में चंद्रमा और कक्षा में परमाणु रिएक्टरों की तैनाती सहित उन्नत प्रौद्योगिकियों पर प्रकाश डाला गया है।
इसमें अंतरिक्ष संचालन की दीर्घकालिक स्थिरता के लिए मौसम पूर्वानुमान, स्थिति निर्धारण, बेहतर अंतरिक्ष यातायात प्रबंधन और कक्षीय मलबे को कम करने के लिए मजबूत उपायों का आह्वान किया गया है। यह आदेश अंतरिक्ष सुरक्षा पर सहयोगियों और साझेदारों के साथ सहयोग को भी मजबूत करता है।