जनवरी 23, 2025 12:45 अपराह्न

printer

अमरीका: स्‍कूल में गोलीबारी, मारे गए दो छात्र

अमरीका में कल नैशविले में एंटिओच हाई स्‍कूल में गोलीबारी में दो विद्यार्थी मारे गए। पुलिस ने बताया कि 17 वर्ष के विद्यार्थी ने पिस्‍तौल से स्‍कूल के कैफेटेरिया में कई गोलियां चलाई जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई। हमलावर छात्र की पहचान सोलोमन हेंडरसन के रूप में हुई है।

 

गोलीबारी के बाद उसने खुद को गोली मार ली और बाद में उसकी भी मौत हो गई। गोलीबारी में एक और विद्यार्थी घायल हो गया। 16 वर्ष की मृतक छात्रा की पहचान जोसेलिन कोरिया एस्‍कैलेंटी के रूप में हुई।

 

दूसरे कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के पदभार संभालने के पहले दिन यह गोलीबारी हुई। वर्ष 2024 में अमरीका में स्‍कूलों में गोलीबारी की 39 घटनाएं हुई जो 2018 में शिक्षा सप्‍ताह से शुरू हुई गोलीबारी के बाद सबसे अधिक संख्‍या है। 2024 में बंदूक से गोलीबारी संबंधी घटनाओं में कुल 16 हजार 88 लोग मारे गए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला