मई 17, 2025 9:23 पूर्वाह्न

printer

अमरीका: वेनेजुएला के प्रवासियों को निर्वासित करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले पर रोक बरकरार

अमरीका की सुप्रीम कोर्ट ने वेनेजुएला के प्रवासियों को निर्वासित करने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले पर रोक बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि प्रशासन, निर्वासन का प्रयास करने से पहले पर्याप्त कानूनी प्रक्रिया प्रदान करने में विफल रहा। न्यायालय ने 19 अप्रैल को टेक्सास के एक हिरासत केंद्र में रखे गए कई प्रवासियों के निर्वासन पर पहले ही अस्थायी रोक लगा दी थी।

    राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की तीखी आलोचना की है और इसे अमरीका के लिए एक दुर्भाग्‍यपूर्ण दिन बताया है। उन्होंने कहा कि इससे देश में अधिक संख्या में अपराधियों की घुसपैठ को बढ़ावा मिलेगा।