दिसम्बर 20, 2025 10:50 पूर्वाह्न

printer

अमरीका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नौ फार्मास्युटिकल कंपनियों के साथ नए समझौतों की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ निर्धारित दवाओं की कीमतें कम करने के मकसद से नौ फार्मास्युटिकल कंपनियों के साथ नए समझौतों की घोषणा की है। इस समझौते के तहत, उन कंपनियों द्वारा बनाई गई नई दवाओं पर भी पूरे देश में “मोस्ट-फेवर्ड-नेशन” मूल्‍य लागू होंगे, जिसमें कॉमर्शियल और कैश पे मार्केट के साथ-साथ चिकित्‍सा सहायता भी शामिल हैं।

 

इस पहल का मकसद मरीजों, खासकर बिना बीमा वाले या मेडिकेड पर निर्भर लोगों की मदद करना और राज्य कार्यक्रमों के बजट पर बोझ कम करना है। कंपनियां जनवरी में लॉन्च होने वाले सरकार द्वारा संचालित डिजिटल मार्केटप्लेस ट्रंप-आरएक्‍स के ज़रिए भी दवाएं बेचेंगी।

 

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने समझौतों को पक्का करने के लिए कंपनियों पर संभावित टैरिफ का दबाव डाला। विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि ये डील महत्वपूर्ण हैं और स्वास्थ्य समानता को बढ़ावा दे सकती हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला