अप्रैल 6, 2025 1:49 अपराह्न

printer

अमरीका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में पूरे देश में हो रहा है जोरदार प्रदर्शन

अमरीका में लाखों लोग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आर्थिक नीतियों और सरकारी नौकरियों को कम करने की योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अमरीका के सभी 50 राज्यों और दुनिया के कई देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राजधानी वाशिंगटन में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ जहाँ लाखों प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया। यूरोप के कई शहरों में भी सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

 

अमरीका में सरकार पर अरबपतियों के प्रभाव, ट्रम्प प्रशासन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, सरकारी कर्मियों की छंटनी, स्वास्थ्य बजट में कमी और प्रवासियों को वापस भेजे जाने के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं।

 

इस बीच, अमरीका में राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि पात्र लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा चिकित्सा सेवा को जारी रखा जाएगा। कार्यालय ने यह भी कहा है कि विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ये लाभ उन लोगों को देना चाहती है जो अमरीका में अवैध रूप से रह रहे हैं।