नवम्बर 9, 2025 7:46 अपराह्न

printer

अमरीका में सरकारी कामकाज ठप होने से हवाई यातायात बाधित, 1,700 से अधिक उड़ानें रद्द

अमरीका में, सरकारी कामकाज बंद होने के कारण हवाई यातायात में अव्‍यवस्‍ के चलते विमानन कंपनियों ने एक हजार सात सौ से अधिक उड़ानें रद्द थाकर दी हैं। वेतन न मिलने की वजह से कर्मचारियों की कमी के कारण हज़ारों उड़ानें देरी से भरी गईं। इससे न्यूयॉर्क शहर के तीन प्रमुख हवाई अड्डे- नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल, लागार्डिया और जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल से उड़ानें कल देरी से चलीं। शिकागो, डेनवर, डलास-फोर्ट वर्थ, लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को, बोस्टन, फीनिक्स, सिएटल और ऑरलैंडो के प्रमुख हवाई अड्डों पर भी व्यवधान की सूचना मिली है।

इससे पहले एफ.ए.ए ने एयरलाइनों को देश के 40 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों पर घरेलू उड़ानों में 4 प्रतिशत की कटौती करने का आदेश दिया था। अधिकारियों के अनुसार बंद के दौरान सुरक्षा मानक  बनाए रखने के लिए यह कटौती आवश्यक है।

अमरीकी परिवहन सचिव सीन डफी ने कहा है कि अगर कांग्रेस जल्द ही बजट गतिरोध का समाधान नहीं करती है, तो यह संख्या 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।