अक्टूबर 1, 2025 8:42 अपराह्न

printer

अमरीका में संघीय सरकार के बंद के कारण गतिरोध जारी है

अमरीका में संघीय सरकार के बंद के कारण गतिरोध जारी है। कल समाप्त हुए वित्तीय वर्ष से पहले अमरीकी संसद  के एक अस्थायी वित्त पोषण विधेयक पारित न कर पाने के बाद आधी रात को सरकार बंद हो गई। ओबामा केयर सब्सिडी में वृद्धि को लेकर सांसदों में मतभेद बना हुआ है। सीनेट में इस विधेयक को पारित करने के लिए 60 मतों की आवश्यकता थी। लेकिन रिपब्लिकन 53 सीटों के बावजूद आवश्यक सात डेमोक्रेट्स का समर्थन हासिल नहीं कर सके।

    लगभग साढे सात लाख संघीय कर्मचारियों को प्रतिदिन छुट्टी का सामना करना पड़ रहा है। हजारों कर्मचारियों को वेतन मिलने में देरी का सामना करना पड रहा है।  सैन्य अभियान, नासा के अंतरिक्ष मिशन, हवाई यातायात नियंत्रण और सामाजिक सुरक्षा भुगतान जैसी आवश्यक सेवाएँ जारी हैं, लेकिन कई एजेंसियाँ अपने कर्मचारियों की संख्या कम कर रही हैं।

    राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि वह एक-चौथाई कर्मचारी हटाएगा। सभी विभागों में आकस्मिक योजनाएँ लागू हैं। वित्तीय बाजारों में सोना रिकॉर्ड तीन हजार आठ सौ पचहत्तर दशमलव पांच-तीन डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया और अमरीकी शेयर बाजार वॉल स्‍ट्रीट में भारी गिरावट देखी गई। सरकारी दक्षता विभाग द्वारा पहले की गई छंटनी के बाद इस शटडाउन से कार्यबल में व्यवधान उत्पन्न हुआ है।