मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 30, 2024 1:33 अपराह्न

printer

अमरीका में व्हाइट हाउस में भारतीय समुदाय के लिए दिवाली समारोह का आयोजन किया गया

अमरीका में, राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस ने भारत-अमरीका संबंधों में भारतीय अमरीकियों के योगदान का सम्मान करते हुए दीपावली उत्सव का आयोजन किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, भारत में अमरीकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने इस आयोजन की प्रशंसा की और दीपावली के महत्व और भारतीय अमरीकियों के अमूल्य योगदान का उल्‍लेख किया।

 

एक ऐतिहासिक घटनाक्रम में, हिंदू त्योहार दीपावली मनाने के लिए न्यूयॉर्क शहर के स्कूल एक नवंबर को बंद रहेंगे। यह पहली बार है जब शहर के स्कूलों ने दीपावली की छुट्टी घोषित की है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने समुदाय के नेताओं के लंबे समय से चले आ रहे अनुरोध को पूरा करने के लिए यह घोषणा की। इस निर्णय से छात्र स्कूल जाने के दबाव के बिना पर्व मना पाएंगे।

 

हाल ही में, अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्‍नी जिल बाइडन ने 28 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में दीपावली समारोह का आयोजन किया, जिसमें समूचे अमरीका से भारतीय अमरीकियों को आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रपति और प्रथम महिला के रूप में यह दंपति का अंतिम दीपावली समारोह था। पिछले कुछ वर्षों में, बाइडन ने प्रकाशोत्सव में एक नई परम्‍परा जोड़ी है।