जनवरी 4, 2026 8:34 पूर्वाह्न

printer

अमरीका में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अमरीका के अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने कहा है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी, प्रथम महिला सिलिया फ्लोरेस पर न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट में मुकदमा दायर किया गया है। उन पर नशीले पदार्थों से संबंधित आतंकवाद को अंजाम देने के अलावा कोकीन आयात करने और अमरीका के खिलाफ  इस्तेमाल के लिए विनाशकारी हथियार रखने की साजिश का आरोप है। अमरीकी मीडिया के अनुसार  मुकदमे की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अमरीकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा प्रणाली में  जानकारी दर्ज करने से पहले बायोमेट्रिक्स, फिंगरप्रिंट और फोटो लिए जाएंगे। न्यूयॉर्क में मादक पदार्थ प्रवर्तन एजेंसी कार्यालय ले जाने से पहले चिकित्सा जांच से भी गुजरना होगा। इसके बाद राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी पर मुकदमा चलाया जाएगा, जो सोमवार से शुरू हो सकता है।