जनवरी 4, 2026 7:35 अपराह्न

printer

अमरीका में डेमोक्रेट् सांसदों ने वेनेजुएला में सैन्‍य कार्रवाई पर नाराज़गी जताई

अमरीका में डेमोक्रेट् सांसदों ने वेनेजुएला में सैन्‍य कार्रवाई पर नाराज़गी जताई है। सैन्‍य कार्रवाई में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ कर अमरीका लाया गया। कुछ मीडिया संस्‍थानों ने अमरीका के इस कदम की वैधता पर सवाल उठाया है। इस बीच वाशिंगटन, बोस्टन, लॉस एंजिल्स, अटलांटा, शिकागो और मयामी सहित अमेरिका के कई बड़े शहरों में कल सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी टाइम्स स्क्वायर में इकट्ठा हुए और पोस्टर लहराए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को हटाना साम्राज्यवादी कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि अमरीकी कांग्रेस की आवश्‍यक मंज़ूरी के बिना यह कार्रवाई की गई।