अमरीका में 1000 से अधिक कर्मचारियों को सरकारी सेवा से निकाल दिया गया है। ट्रम्प प्रशासन के संघीय कर्मचारियों की संख्या में कटौती के प्रयासों के अंतर्गत ऐसा किया गया है। स्थानीय खबरों में बताया गया है कि निकाले गए कर्मचारियों में 1,107 सिविल सेवा और 246 कर्मचारी विदेश सेवा के हैं।
खबरों के अनुसार अमरीकी शरणार्थी प्रवेश कार्यालय के लगभग सभी कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई है। संघीय सरकार के व्यापक पुनर्गठन अभियान के तहत इस वर्ष की शुरुआत में 1,500 से ज़्यादा कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ दी थी। यह छंटनी अमरीका के सर्वोच्च न्यायालाय के उस फैसले के बाद हुई है जिसमें कहा गया था कि ट्रम्प प्रशासन की संघीय कर्मचारियों की संख्या में कटौती की योजना आगे बढ़ सकती है।