मार्च 29, 2025 5:48 अपराह्न

printer

अमरीका में खसरे के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हो रही है

अमरीका में खसरे के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हो रही है। अमरीकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि वर्ष 2025 की शुरुआत में ही खसरे के मामलों की संख्‍या 2024 के कुल मामलों से अधिक हो चुकी है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों ने 20 राज्यों में खसरे के 483 मामलों की पुष्टि की है।  इनमें से 2 रोगी की मौत हो चुकी है और 70 रोगी अस्पताल में भर्ती है। अमरीका में वर्ष 2024 पूरे वर्ष में 33 राज्यों में केवल 285 मामले दर्ज किए गए थे। टेक्सास प्रांत सबसे गंभीर प्रकोप का सामना कर रहा है, जहाँ इस वर्ष जनवरी के अंत से 400 मामलों की पहचान की गई है।