अमरीका के मिनेसोटा में कल फेडेरल ऑफिसर द्वारा 37 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद स्थानीय और राज्य अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन कार्रवाई को खत्म करने की मांग करने लगे। घटनास्थल पर 1000 से ज़्यादा लोग गोलीबारी का विरोध करने के लिए एकत्रित हो गये और महिला को श्रद्धांजलि दी।।
राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि फेडेरल एजेंटों ने आत्मरक्षा में यह कार्रवाई की। हालांकि, राज्य और स्थानीय नेताओं ने फेडेरल एजेंसी के बयान को खारिज करते हुए इसे गुमराह करने वाला बताया। फेडेरल एजेंसी ने कहा था कि इस अधिकारी ने अपनी जान बचाने और जनता की सुरक्षा के उद्देश्य से बचाव में गोलियां चलाई थीं। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि आईसीई ऑफिसर मिनियापोलिस में लक्षित ऑपरेशन कर रहे थे और दंगाइयों ने इन अधिकारियों को रोकना शुरू कर दिया था।