अमरीका के फिलाडेल्फिया में शुक्रवार की रात एक चिकित्सा परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मृत्यु हो गई और 19 लोग घायल हो गए। विमान एक व्यस्त मॉल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
विमान में एक बच्चा, उसकी मां और चालक दल के चार सदस्य यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना में विमान में सवार सभी लोगों और मॉल के पास मौजूद एक व्यक्ति की भी मृत्यु हुई है।
फिलाडेल्फिया के मेयर चेरेल पार्कर ने कहा कि विमान पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया में रूजवेल्ट मॉल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने कहा कि घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।