अमरीका की पूर्व उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने ईरान पर अमरीकी हमलों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि श्री ट्रंप ने अमरीका के लोगों की इच्छा के विरूद्ध देश को युद्ध में धकेल दिया है।
श्रीमती हैरिस ने कहा कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए युद्ध छेड़ने के विरूद्ध हैं। उन्होंने कहा कि श्री ट्रंप अमरीकी सैनिकों को खतरे में डाल रहे हैं और इस संघर्ष के गंभीर परिणाम हो सकते हैं क्योंकि श्री ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि इस संघर्ष में अमरीकी हताहत हो सकते हैं। श्रीमती हैरिस ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति को युद्ध शुरू करने से पहले कांग्रेस से अनुमति लेनी चाहिए थी।