मार्च 17, 2026 12:23 अपराह्न

printer

अमरीका ने हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ लगभग 57 अरब डॉलर के ऊर्जा समझौते किए

अमरीका ने क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ लगभग 57 अरब डॉलर के ऊर्जा समझौते किए हैं। इन समझौतों को जापान में आयोजित पहले, हिन्‍द-प्रशांत ऊर्जा सुरक्षा सम्मेलन के दौरान अंतिम रूप दिया गया। एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में, अमरीका के आंतरिक सुरक्षा मंत्री, डग बर्गम ने कहा कि यह पहल राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प की सहयोगी देशों को ऊर्जा निर्यात बढ़ाने और अनिश्चित या राजनीतिक रूप से संवेदनशील स्रोतों पर उनकी निर्भरता को कम करने की नीति का हिस्सा है।

अमरीका के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान सहित कई देशों के प्रतिनिधियों सहित 630 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।