सितम्बर 13, 2025 7:10 अपराह्न

printer

अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा, वह पूरे नाटो क्षेत्र की करेगा रक्षा

अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि वह पूरे नाटो क्षेत्र की रक्षा करेगा। अमरीका का यह बयान पोलैंड में रूस के संदिग्ध ड्रोन घुसपैठ के बाद आया है।

 

अमरीका के राजदूत डोरोथी शी ने परिषद से कहा कि अमरीका इन खतरनाक हवाई क्षेत्र उल्लंघनों के मद्देनजर, नाटो सहयोगियों के साथ खड़ा है। अमरीका की यह टिप्पणी नाटो सहयोगियों को आश्वस्त करने के उद्देश्य से की गई प्रतीत होती है। इससे पहले, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि पोलैंड में रूस का ड्रोन घुसपैठ एक गलती हो सकती है।