अमरीका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले की इनाम राशि को दोगुना करके 5 करोड़ डॉलर कर दिया है। मादुरो पर दुनिया के सबसे बड़े मादक पदार्थ तस्कर का आरोप लगाया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप लंबे समय से मादुरो के आलोचक रहे हैं। मादुरो जनवरी में हुए चुनाव में धांधली के आरोपों के बाद दोबारा सत्ता में आए थे। इन नतीजों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने व्यापक रूप से खारिज कर दिया था। वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल ने कहा कि नया इनाम निराशाजनक है और उन्होंने इसे राजनीतिक प्रचार करार दिया।
ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान, अमरीकी सरकार ने मादुरो और वेनेजुएला के अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों पर मादक पदार्थों के आतंकवाद, भ्रष्टाचार और मादक पदार्थों की तस्करी सहित कई अपराधों के आरोप लगाए थे।