अमरीका ने भारतीय विमानन कंपनी, एयर इंडिया को संशोधित एयर कैरियर परमिट दे दिया है। इससे, एयर इंडिया को दोनों देशों के बीच यात्री, कार्गो और चार्टर उड़ानें संचालित करने की अनुमति मिल गई है। इनमें में भारत के आस-पास के देशों, भारत से होकर और भारत तथा अमरीका के बीच किसी अन्य स्थान से अमरीका और उससे आगे तक जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। अमरीका के राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद संशोधित परमिट प्रभावी हो गया है।
अमरीकी कानून के तहत, परिवहन विभाग द्वारा जारी विदेशी एयरलाइन परमिट राष्ट्रपति या उनके द्वारा नामित अधिकारी द्वारा समीक्षा के अधीन होते हैं। यदि निर्धारित अवधि के भीतर कोई आपत्ति नहीं उठाई जाती है, तो आदेश स्वतः प्रभावी हो जाता है।