फ़रवरी 24, 2026 11:01 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने बेरूत स्थित अमरीकी दूतावास में तैनात गैर-जरूरी राजनयिकों को लेबनान छोड़ने का आदेश दिया

अमरीका के विदेश विभाग के एक अधिकारी ने बताया है कि ईरान को लेकर बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य हमले की आशंका के मद्देनजर, अमरीका ने बेरूत स्थित अमरीकी दूतावास में तैनात गैर-जरूरी राजनयिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लेबनान छोड़ने का आदेश दिया है। अधिकारी ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति के निरंतर आकलन के बाद यह निर्णय लिया गया है, ताकि दूतावास में केवल आवश्यक कर्मचारी ही रहें। उन्होंने यह भी बताया कि यह अस्थायी कदम है और बेरूत स्थित अमरीकी दूतावास कामकाज जारी रखेगा।

इस बीच, ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी ने कहा कि अमरीका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर अगली वार्ता बृहस्पतिवार को जिनेवा में होने की योजना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला