दिसम्बर 15, 2025 10:09 अपराह्न

printer

अमरीका ने बांग्लादेश के लिए सुरक्षा और यात्रा संबंधी चेतावनी जारी की है

अमरीका ने बांग्लादेश के लिए सुरक्षा और यात्रा संबंधी चेतावनी जारी की है। अगले वर्ष 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय संसदीय चुनाव और जनमत संग्रह के मद्देनजर संभावित हिंसा की आशंका के बाद यह फैसला लिया गया है।

    ढाका स्थित अमरीकी दूतावास ने आज जारी एक नोटिस में कहा कि यह चेतावनी पूरे बांग्लादेश पर लागू होती है। दूतावास ने बताया कि शांतिपूर्ण उद्देश्य से आयोजित सभाएं भी शीघ्र ही टकरावपूर्ण और हिंसक हो सकती हैं। चुनाव से पहले राजनीतिक रैलियां और प्रदर्शन कई बार अधिक तीव्र हो सकते हैं।

    चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद बढ़े राजनीतिक तनाव के बीच यह सलाह जारी की गई है। देश के कुछ हिस्सों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं पहले ही सामने आ चुकी हैं।

    दूतावास ने बांग्लादेश में मौजूद अमरीकी नागरिकों को स्थानीय मीडिया की खबरों पर नजर रखें, और सावधानी बरते।