अमरीका ने पाकिस्तान के पेशावर में अपना वाणिज्य दूतावास स्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। यह दूतावास अफगानिस्तान सीमा के करीब अमरीका का सबसे नजदीकी राजनयकि केंद्र था। साथ ही, 2001 में अफगानिस्तान पर हमले से पहले तथा उस हमले के दौरान और बाद में एक प्रमुख परिचालन और लॉजिस्टिक केंद्र रहा। विभाग ने बताया कि इसे बंद करके प्रति वर्ष साढ़े सात मिलियन डॉलर की बचत होगी। लेकिन पाकिस्तान में अमरीकी राष्ट्रीय हितों को बढ़ावा देने की क्षमता पर कोई नकरात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।।
News On AIR | मार्च 12, 2026 7:58 पूर्वाह्न
अमरीका ने पाकिस्तान के पेशावर में अपना वाणिज्य दूतावास स्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया