दिसम्बर 19, 2024 9:06 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने पाकिस्तान की चार संस्थाओं को प्रतिबंधित किया

अमरीका ने पाकिस्तान की चार संस्थाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। इनमें राष्ट्रीय विकास परिसर-एनडीसी भी शामिल है जिसपर पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में सहयोग का आरोप है। जिन अन्य संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें कराची के अख़्तर एंड संस प्राइवेट लिमिटेड, एफिलिएट्स इंटरनेशनल और रॉकसाइड एंटरप्राइजेज शामिल हैं।

   

अमरीकी विदेश विभाग ने कहा कि इन संस्थाओं के कारण सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार और उपयोग का ख़तरा पैदा हो गया है।