अमरीका ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के मद्देनजर वाणिज्यिक मामलों, नागरिक सुरक्षा और राजनयिक सुरक्षा विशेषज्ञों का 24 घंटे सातों दिन चलने वाला अंतर-एजेंसी कार्य बल सक्रिय कर दिया है। यह कार्य बल वाशिंगटन स्थित एक समर्पित संचालन केंद्र से कार्य कर रहा है, जहां एक संकट संचार टीम 110 से अधिक अंतर-एजेंसी प्रतिभागियों और प्रभावित दूतावासों के साथ प्रतिदिन समन्वय कॉल कर रही है।
इस बीच, अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक वीडियो संदेश में अमरीकियों से मध्य पूर्व के प्रमुख हिस्सों को तुरंत छोड़ने का आग्रह किया है और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण गंभीर सुरक्षा खतरों की चेतावनी दी है। इसी घटनाक्रम में, अमरीकी वाणिज्यिक मामलों की सहायक सचिव मोरा नामदार ने कहा कि विदेश विभाग गंभीर सुरक्षा खतरों के कारण अमरीकियों से उपलब्ध वाणिज्यिक परिवहन का उपयोग करके कई देशों से तुरंत निकलने का आग्रह किया है। इन देशों में बहरीन, मिस्र, ईरान, इराक, इस्राएल, पश्चिमी तट और गजा, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं।