जनवरी 9, 2026 9:59 अपराह्न

printer

अमरीका ने जब्त तेल टैंकर से दो रूसी नागरिकों को रिहा किया

अमरीका ने अमरीकी सेना द्वारा कब्‍जे में लिये गये तेल टैंकर पर सवार दो रूसी नागरिकों को रिहा कर दिया है। हालांकि चालक दल में शामिल यूक्रेन के 17, जॉर्जिया के 6 और भारत के तीन नागरिकों  के भविष्‍य के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। रूसी ध्वज वाले टैंकर मेरिनेरा, जिसे पहले बेला 1 के नाम से जाना जाता था, को बुधवार को उत्तरी अटलांटिक में अमेरिकी तटरक्षक बल ने जब्त कर लिया था। यह घोषणा रूस द्वारा अमरीका से समुद्री नौवहन से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने का आग्रह करने के एक दिन बाद की गई है।      

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला