जनवरी 16, 2026 10:08 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने ग्रीनलैंड मुद्दे पर जेडी वेंस और डेनिश अधिकारियों के बीच हुई बैठक को सार्थक बताते हुए सराहा

अमरीका ने ग्रीनलैंड के मुद्दे पर उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और डेनमार्क के अधिकारियों के बीच हुई बैठक को सार्थक बताते हुए उसकी सराहना की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि दोनों पक्ष, ग्रीनलैंड के अधिग्रहण पर बातचीत जारी रखने के लिए एक कार्यसमूह गठित करने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमरीका की सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड के  अधिग्रहण की प्रतिबद्धता स्‍पष्‍ट कर दी है।