दिसम्बर 22, 2025 10:12 अपराह्न

printer

अमरीका ने एच वन-बी और एच-4 वीज़ा आवेदकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति समीक्षा का दायरा बढ़ाया

अमरीका के विदेश विभाग ने 15 दिसम्‍बर से दुनिया भर में सभी एच वन – बी और एच-4 वीज़ा आवेदकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति समीक्षा का दायरा बढ़ा दिया है। यह जांच प्रक्रिया मानक वीज़ा सत्यापन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में सभी आवेदकों पर लागू होगी। विभाग ने कहा है कि इस कदम का उद्देश्य एच-वन बी कार्यक्रम के दुरुपयोग को रोकना है और अमरीका की कंपनियों को उच्च कुशल विदेशी पेशेवरों को नियुक्त करने की सुविधा जारी रखना है।

दुनिया भर में अमरीका के दूतावास और वाणिज्य दूतावास एच-वन बी और एच-4 गैर-अप्रवासी वीज़ा आवेदनों को स्वीकार करना और उन पर कार्रवाई करना जारी रखेंगे। हालांकि, आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे जल्द आवेदन करें और संशोधित जांच मानदंडों के तहत अतिरिक्त प्रसंस्करण समय के लिए तैयार रहें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला