मार्च 22, 2025 8:53 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने अर्जेंटीना की पूर्व राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

अमरीका ने अर्जेंटीना की पूर्व राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। क्रिस्टीना फर्नांडीज पर पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की गई है। अमरीकी विदेश विभाग ने फर्नांडीज के योजना मंत्री जूलियो मिगुएल डी विडो पर भी प्रतिबंध लगाया है। अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कल एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने सार्वजनिक निर्माण अनुबंधों से जुड़ी कई योजनाओं में घपला किया और अपने पदों का दुरुपयोग करते हुए वित्तीय लाभ उठाया है। इसके परिणामस्वरूप अर्जेंटीना सरकार के कोष से लाखों डॉलर की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की कई अदालतों ने क्रिस्टीना फर्नांडीज और जूलियो मिगुएल डी विडो को भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराया है।

    पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडीज हाल के वर्षों में अर्जेंटीना में एक प्रमुख राजनीतिक नेता रही हैं। उनको 2022 में तीन न्यायाधीशों के पैनल ने धोखाधड़ी के लिए दोषी ठहराया और सजा सुनाई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला