अमरीका ने अफगानिस्तान के गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी समेत तालिबान के तीन प्रमुख लोगों पर घोषित किया ईनाम वापस ले लिया है। हक्कानी पर आरोप है कि वह पश्चिम समर्थित पूर्व अफगानी सरकार पर हमला करने के नेटवर्क का मुखिया था।
अफगानिस्ताल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने आज कहा कि अमरीका सरकार ने अब्दुल अजीज हक्कानी और याह्या हक्कानी पर भी घोषित ईनाम हटा लिए है। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं।
अफगानी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी जाकिर जलाली ने कहा कि शुक्रवार को तालिबान द्वारा अमरीकी कैदी जॉर्ज ग्लेज़मैन की रिहाई और अमरीका द्वारा तीन तालिबानी नेताओं पर से ईनाम हटाने से पता चलता है कि दोनों पक्ष द्विपक्षीय समझौते की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान-अमरीका के संबंधों में मौजूदा घटनाक्रम दोनों सरकारो के बीच व्यवहारिक तथा वास्तविक संबंधों का अच्छा उदाहरण है। तालिबान इसे एक नए समय की शुरूआत के रूप में देखता है।