अमरीका में टेक्सास के ऑस्टिन में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑस्टिन के पुलिस प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा कि अधिकारियों ने ऑस्टिन शहर में एक लोकप्रिय बीयर गार्डन बुफोर्ड में एक सक्रिय शूटर की सूचना मिलने पर पहुंचे। उनका सामना एक हथियारबंद संदिग्ध से हुआ और उन्होंने उसे मार गिराया।
News On AIR | मार्च 1, 2026 8:19 अपराह्न
अमरीका: टेक्सास के ऑस्टिन में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, 14 घायल