अमरीका में टेक्सास प्रांत के एल पासो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्टेशन ने आज यह जानकारी दी। इस बारे में विस्तार से और कुछ नहीं बताया है।
एल पासो हवाई अड्डा अमरीकी सेना के बिग्स आर्मी एयरफील्ड के नजदीक है और मैक्सिको के स्यूदाद जुआरेज़ की सीमा पर है। हवाई अड्डा प्रशासन ने उड़ानें रद्द करने की पुष्टि करते हुए बताया है कि वह प्रतिबंध के बारे में फेडरल एविएशन से अतिरिक्त दिशा-निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहा है।
एल पासो हवाई अड्डे के पास न्यू मैक्सिको में सांता टेरेसा के ऊपर से भी उड़ानों पर रोक लगा दी है। ये प्रतिबंध 10 समुद्री मील के दायरे में लागू किए गए हैं, जो 21 फरवरी तक प्रभावी रहेंगे।