यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अमरीका चाहता है कि यूक्रेन और रूस के बीच शांति समझौता जून तक पूरा हो जाए। पत्रकारों से बात करते हुए ज़ेलेंस्की ने कहा कि वाशिंगटन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि दोनों पक्ष प्रस्तावित समय-सारणी का पालन करें। उन्होंने संकेत दिया कि तय समय तक समझौता नहीं होता है तो ट्रंप प्रशासन यूक्रेन और रूस दोनों पर दबाव बना सकता है।
ज़ेलेंस्की ने कहा कि अमरीका ने वार्ता के अगले दौर को अमरीका में आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है, जो संभवतः अगले सप्ताह मियामी में होगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।